आरजी कर अस्पताल मामले में अनिकेत महतो ने WBJDF के गठन को अनुचित बताया

2.2kViews
1786 Shares

बंगाल के सरकारी आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हुए आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे अनिकेत महतो ने शुक्रवार को गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से गठित वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम (WBJDF) का गठन अलोकतांत्रिक और अनुचित तरीके से किया गया, क्योंकि न्यास के सभी सदस्यों को विश्वास में नहीं लिया गया था।

महतो ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया से आरजी कर पीड़िता और उनके परिजनों के साथ अन्याय हुआ। इसी कारण उन्होंने डब्ल्यूबीजेडीएफ के न्यासी मंडल से इस्तीफा दे दिया

ज्ञात हो कि WBJDF का गठन 9 अगस्त 2024 को किया गया था, जो महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के ठीक एक दिन बाद हुआ। महतो के इस बयान के बाद फोरम की कार्यप्रणाली और आंदोलन के तरीके पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *