बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान रिलीज करने का निर्देश दिया

2.1kViews
1047 Shares

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव सचिन देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया है कि वह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दे। बीसीसीआई ने यह निर्णय मौजूदा हालात को देखते हुए लिया है, क्योंकि देश में बांग्लादेश के खिलाफ संवेदनशील माहौल बन गया है, जहां हाल के दिनों में हिंदू समुदाय को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आई हैं।

मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिसंबर में हुई मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। लेकिन बांग्लादेश में मौजूदा घटनाक्रम और भारत में इसके संबंध में बढ़ती नाराजगी के कारण, खिलाड़ी के IPL में खेलने पर विरोध शुरू हो गया। इस विवाद के चलते कई लोगों ने शाहरुख खान पर भी राष्ट्रीय हित को दरकिनार करने का आरोप लगाया।

बीसीसीआई सचिव सचिन देवजीत सैकिया ने कहा कि मौजूदा संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टीम और लीग की छवि को सुरक्षित रखना जरूरी है। इस आधार पर कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया गया। यह जानकारी समाचार एजेंसी PTI ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *