करूर भगदड़ मामले में एक्टर विजय को तलब कर सकती है CBI; तमिलनाडु विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक राष्ट्रपति ने लौटाया

3.0kViews
1647 Shares

तमिलनाडु के करूर जिले में इस वर्ष हुई भीषण भगदड़ मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) जनवरी में टीवीके के संस्थापक और अभिनेता से नेता बने विजय को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

यह हादसा 27 सितंबर को करूर जिले के वेलुसामीपुरम में हुआ था, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद राज्यभर में भारी आक्रोश देखने को मिला, जिसके चलते मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी गई।

सीबीआई ने अब तक घटनास्थल का निरीक्षण कर दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं तथा पीड़ितों के परिजनों, एंबुलेंस चालकों, स्थानीय पुलिसकर्मियों, जिला अधिकारियों और कार्यक्रम आयोजकों समेत 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।

तमिलनाडु विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक राष्ट्रपति ने लौटाया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मद्रास विश्वविद्यालय से जुड़े तमिलनाडु विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक को विधानसभा को पुनर्विचार के लिए लौटा दिया है। इस विधेयक के जरिए राज्य सरकार विश्वविद्यालय के कुलपति (वाइस चांसलर) की नियुक्ति का अधिकार अपने हाथ में लेना चाहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *