बेंगलुरु की बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट, Capgemini के कर्मचारी की मौत

3.0kViews
1001 Shares

बेंगलुरु के कुंडलहल्ली में एक को-लिविंग स्पेस में कमर्शियल गैस सिलेंडर फटने से 23 साल के केपजेमिनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन् लोग य घायल हो गए।

यह घटना सोमवार को शाम करीब 6:15 बजे सेवन हिल्स साई को-लिविंग पेइंग गेस्ट फैसिलिटी में हुई। धमाका 43 कमरों वाली सात मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ था।

बेंगलुरु के कुंडलहल्ली में गैस सिलेंडर फटने से हादसा

पुलिस उपायुक्त (व्हाइटफील्ड) के परशुराम ने बताया, ‘ग्राउंड फ्लोर पर कुछ धुआं दिखाई पड़ा था। जिसे चेक करने के लिए पीड़ित और दो अन्य लोग, जो छत पर थे, नीचे आए।

माना जा रहा है कि उसी समय धमाका हुआ, जिसमें अरविंद की मौत हो गई। घायलों में से दो प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी हैं और एक पीजी में हेल्पर का काम करता है।’

जैसे ही आग और धुएं का पता चला वैसे ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया गया। फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल धमाके के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस कर रही नियमों के उल्लंघन और धमाके के कारण की जांच

परशुराम ने आगे कहा, ‘हम इमारत में नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहे हैं। हमने पहले ही देखा है कि कंस्ट्रक्शन के दौरान कोई सेटबैक नहीं दिया गया था और हम यह वेरिफाई कर रहे हैं कि क्या अन्य नियमों का भी उल्लंघन किया गया था?’

कर्नाटक के बल्लारी के रहने वाले अरविंद की धमाके में मौत हो गई। घायल हुए तीन अन्य व्यक्तियों की पहचान 28 साल के वेंकटेश (कुरनूल), 23 साल के विशाल वर्मा (उत्तराखंड) और 25 साल की सीवी गोयल (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। सभी घायलों का फिलहाल शहर के ब्रुकफील्ड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह पेइंग गेस्ट (PG) बिल्डिंग को आंध्र प्रदेश के विष्णु नाम के एक व्यक्ति की है। इसे स्थानीय रूप से रोजा नाम की एक लड़की मैनेज करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *