यूपी में नाबालिग वाहन चलाते मिले तो अभिभावक पर दर्ज होगा मुकदमा, कटेगा 25 हजार का चालान

2.5kViews
1824 Shares

नाबालिग किशोर और किशोरी वाहन चलाते मिलेंगे तो उनके अभिभावकों को भारी जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। साथ ही अभिभावक पर मुकदमा भी दर्ज किए जाने का नियम है। कार्रवाई में स्पष्ट किया गया है कि 25 हजार रुपये का अर्थदंड चालक बच्चे के अभिभावक पर लगेगा।

अब किशोर और अकुशल चालकाें के कारण हो रहीं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित प्रविधान पर परिवहन विभाग प्रशासन से कार्रवाई की तैयारी में है। एआरटीओ अंकिता शुक्ला और सीओ यातायात आलोक पाठक ने कहा है कि नाबालिग अगर वाहन चलाता मिलेगा तो अभिभावक पर कार्रवाई की जाएगी। जिससे इन घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

हादसों में बानगी हैं यह दो घटनाएं

किशोर और अकुशल चालकों से हुए गंभीर हादसों में उल्लेखित दो घटनाएं मात्र बानगी मात्र हैं, ऐसी घटनाओं का जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक आम हो गईं हैं। हादसों में किशोरों और युवाओं की मौतों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। नवसिखिया चालक दक्ष चालकों के लिए भी मुसीबत हैं।

यातायात नियमों का पालन करने वाले भी इन अकुशल चालकों के कारण दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। परिवहन विभाग कुशल चालक बनाने के लिए मोटर ट्रेनिंग स्कूल व स्वचालित ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र संचालित करता है। जहां व्यक्ति को पहले सेमुलेटर फिर असली वाहन से सड़क पर प्रशिक्षण के साथ सड़क-सुरक्षा और परिवहन नियम का पाठ पढ़ाकर जानकारी दी जाती है। बावजूद लोग स्वयं से ड्राइविंग सीखते हैं जो घातक साबित होता है।

7.39 लाख वाहन पंजीकृत

जिले में कुल सात लाख 39 हजार 453 वाहन पंजीकृत हैं। जिनमें सभी प्रकार के दो पहिया वाहन कुल तीन लाख 34 हजार 33 शामिल हैं और ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के चार पहिया वाहन कुल तीन लाख 77 हजार 985 हैं। वहीं कुल 27 हजार 435 व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हैं।

अभी नहीं की गई कार्रवाई

नाबालिग को वाहन चलाते समय पकड़े जाने पर अभिभावक पर 25 हजार का जुर्माना और मुकदमा दर्ज कराए जाने का प्रविधान काफी पुराना है, लेकिन पुलिस हो अथवा परिवहन विभाग किसी ने भी आज तक इसके तहत कार्रवाई नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *