वृंदावन दर्शन करने जा रहे जलालाबाद निवासी तीन दोस्तों की मथुरा में सड़क हादसे में मृत्यु गई, जबकि एक साथी घायल हो गया।
वृंदावन दर्शन के लिए कार से निकले थे चार दोस्त
कटरा रोड निवासी राजन गुप्ता अपने साथी नोसारा निवासी निकुंज गुप्ता, सौरभ वर्मा और राजा भारद्वाज के साथ रात नौ बजे वृंदावन दर्शन करने जाने के लिए कार से निकले थे। मथुरा के थाना राजापुर क्षेत्र में रात कार अनियंत्रित होकर के खाई में गिर गई, जिसमें राजन, निकुंज व सौरभ की मृत्यु हो गई। राजा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्वजन मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं।

