रास्ते में अचानक जानवर आने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, बस्ती के युवक की दर्दनाक मौत

2.9kViews
1204 Shares

 लालगंज थाना क्षेत्र के परसांव गांव निवासी 40 वर्षीय युवक की ससुराल से लखनऊ जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

अमरेंद्र पाल पुत्र लवकुश पाल गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के वेदौली गांव में अपने ससुर की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वह आजमगढ़ अपने मित्र के यहां पहुंचे और उनके साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पकड़कर लखनऊ जा रहे थे।

रास्ते में अचानक जानवर आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके मित्र प्रमोद सिंह का मेडिकल कॉलेज लखनऊ में उपचार चल रहा है।

अमरेंद्र पाल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वे घर के जिम्मेदार थे। उन्हीं के कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी। पत्नी नीतू पाल, 12 वर्षीय बेटा शिवांश पाल और सात वर्षीय बेटे वैभव पाल का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *