बैठक के दौरान डीजीपी ने चंडीगढ़ में बढ़ते अपराधों पर अफसरों की क्लास लगाई। कहा कि इलाकों में खुलेआम ड्रग्स बिक रही है, सट्टा चल रहा है और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई थाना प्रभारी सिर्फ एक-दो केस दर्ज कर औपचारिकता निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले छह महीने से क्राइम की स्थिति को बारीकी से देख रहे हैं। उन्होंने हत्या जैसे मामलों में भी पुलिस की नाकामी पर चिंता जताई।