Dhurandhar में रणवीर सिंह को देखकर खराब हुई थी जिसकी नियत, रहमान डकैत से ज्यादा था खूंखार

2.4kViews
1533 Shares

5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही ‘धुरंधर’ चर्चा में है। फिल्म में हर एक्टर की परफॉर्मेंस को सभी तरफ से प्यार और तारीफ मिल रही है। फिल्म को लेकर चल रही सारी चर्चा के बीच, रणवीर सिंह के साथ काम करने वाले एक एक्टर का पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आदित्य धर की डायरेक्ट की हुई इस फिल्म में लुल्ली डकैत का रोल निभाया है। आइए उनके और उनके पोस्ट के बारे में और जानते हैं।

रणवीर सिंह पर डाली थी बुरी नजर

धुरंधर में जब रणवीर सिंह ल्यारी की गलियों में जाता है और उन्हें देखकर लुल्ली का मन ललचा जाता है और वह उन्हें गंदी नजरों से देखता है। इसके बाद वह अपनी गैंग के साथ रणवीर को छेड़ने की कोशिश करता है और जब रणवीर उसका विरोध करते हैं तो वह उन्हें लहूलुहान कर देता है। इसके बाद जब रहमान डकैत के बेटे पर हमला होता है उस दौरान गोलीबारी में उसकी हत्या हो जाती है। नसीम का किरदार काफी छोटा होता है लेकिन इसके बावजूद वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *