CM रेखा गुप्ता वाले वार्ड में भाजपा ने रचा इतिहास, अनीता जैन की प्रचंड जीत देख टेंशन में AAP
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी, MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज (3 दिसंबर) को आ रहे हैं। फिलहाल कई सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। सबसे पहले भाजपा ने चांदनी चौक सीट पर जीत दर्ज करके अपना खाता खोला।
इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के वार्ड शामीमार बाग-बी वार्ड नंबर 56 में भी भाजपा ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने यह सीट बंपर वोटों के अंतर से हासिल की है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अनीत जैन ने आदमी पार्टी की बबीता राणा को 10101 वोटों से हराया है। इस सीट पर जीत का इतना बड़ा अंतर इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस सीट पर सीएम रेखा गुप्ता की साख दांव पर लगी थी।
बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता के सीएम बनने के बाद से यह सीट खाली पड़ी थी। क्योंकि इस सीट पर पहले रेखा गुप्ता पार्षद थी। हालांकि, भाजपा अभी तक दो सीट हार चुकी है। ये दोनों सीटों भाजपा के कब्जे वाली थी। इनमें संगम विहार और मुंडका सीट शामिल है।

