महासमुंद: स्कूल परीक्षा में विवादित प्रश्न, हिंदू संगठनों ने डीईओ का घेराव किया

2.1kViews
1152 Shares

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा चार की अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान धार्मिक आस्था से संबंधित विवादित प्रश्न पूछे जाने से हंगामा मच गया। बुधवार को अंग्रेजी विषय के पेपर में सवाल पूछा गया, “मोना के कुत्ते का क्या नाम है?”, और विकल्पों में राम नाम दिया गया था।

इस प्रश्न को लेकर स्थानीय हिंदूवादी संगठनों ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे का पटेवा में घेराव किया। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले के तूल पकड़ने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के बीच जिम्मेदारी टालने की स्थिति देखने को मिली है। फिलहाल अधिकारियों ने विवादित प्रश्न की जांच के आदेश दिए हैं और आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षा के प्रश्नों में संवेदनशील विषयों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच गलतफहमी और आक्रोश उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *