कॉल डिटेल्स से खुला अनिल की हत्या का राज, झाड़ियों में मिला था कंकाल; परिजनों ने कपड़ों की पहचान

1386 Shares

हापुड़ रोड पर बंद पड़ी मोदीपोन फैक्ट्री परिसर में कामगार की सिर में लाठी मारकर हत्या कर दी। उनका कंकाल सोमवार को फैक्ट्री परिसर में झाड़ियों में मिला। कामगार 12 नवंबर से लापता था। कपड़ों से उसकी शिनाख्त हुई।

पुलिस ने संदेह के आधार पर कामगार के साथी को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर शव बरामद होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान विवाद में हत्या की गई। पुलिस आज घटना का पर्दाफाश कर सकती है। थाने में दर्ज कामगार की गुमशुदगी को हत्या में तरमीम किया जाएगा।

मोदीनगर के गदाना गांव के 38 वर्षीय अनिल कुमार कामगार थे। पत्नी कविता व तीन बच्चों के साथ रहते थे। 12 नवंबर की सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन, रात तक भी नहीं लौटे। परिजनों ने हर जगह पता किया लेकिन, सुराग नहीं लगने पर 13 नवंबर को अनिल के भाई राजू ने थाने में तहरीर दी।

वहीं, पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तभी से अनिल की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मुनेअुल इनपुट पर काम करते हुए एक संंदिग्ध को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर सोमवार को मोदीपोन फैक्ट्री परिसर में झाड़ियों के बीच अनिल का कंकाल मिला। खोपड़ी, पसलियां समेत अलग-अलग अंगों की हड्डियांं मौके से बरामद हुई। पास में ही कपड़े पड़े थे। पुलिस ने मौके पर अनिल के परिजनों को बुलाया। उन्होंने वे कपड़े अनिल के ही बताए।

ऐसे में यह स्पष्ट हुआ कि अनिल की हत्या कर शव यहां ठिकाने लगाया गया। फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस तमाम एंगलों पर जांच कर रही है। शव की डीएनए जांच भी पुलिस कराएगी। कामगार की मौत के बाद उनके परिजनों व ग्रामीण मोदीपाेन चौकी पर पहुंचे और पर्दाफाश की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया।

कॉल डिटेल्स से खुला राज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद अनिल का मोबाइल अपने पास रख लिया था। इस मोबाइल से आरोपी ने अपने रिश्तेदार को कॉल की। पुलिस ने अनिल के मोबाइल की एक महीने की कॉल डिटेल्स खंगाली। इसमें 13 नवंबर के बाद भी कॉल दिखी। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और रिश्तेदार के नंबर की कुंडली खंगाली। इसी तरह पुलिस आरोपी तक पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *