गाजियाबाद में सड़क किनारे मिली डिलीवरी ब्वॉय की लाश, हत्या का आरोप लगाकर घरवालों ने किया हंगामा

1376 Shares

मोदीनगर के शेरपुर सौदा मार्ग पर फफराना ईंट भट्टे के पास मंगलवार सुबह शव मिला। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सौंदा के विपिन के रूप में इसकी शिनाख्त हुई। विपिन एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय थे। शव से कुछ ही दूरी पर क्षतिग्रस्त हालत में उसकी बाइक मिली है।

युवक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसे लेकर स्वजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। मामले में निवाड़ी और मोदीनगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।

सुरक्षा को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस घटना को हादसा मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *