उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से राज्य सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का रिजल्ट (UP PCS Prelims Result) घोषित कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic पर जारी हुआ है। प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। Merit List में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज हैं।
मुख्य परीक्षा के लिए 11727 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट
यूपीपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक उक्त विज्ञापन के सापेक्ष कुल 626387 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रश्नगत परीक्षा के प्रथम सत्र में कुल 267340 व द्वितीय सत्र में कुल 265270 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। रिजल्ट जारी होने के बाद 920 रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 11727 अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- यूपीपीएससी प्रीलिम रिजल्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic पर विजिट करें।
- होम पेज पर व्हाट्स न्यू में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले पेज पर डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब PDF स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद इसमें अपना रोल नंबर चेक कर लें।

