‘उनके शरीर ने जवाब…’ Dharmendra के घर उनसे मिलने गए मुकेश खन्ना ने बताया सनी-बॉबी से क्या हुई थी बात?

2.3kViews
1487 Shares

 बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के यूं चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 27 नवंबर को उनकी याद में एक प्रेयर मीट रखी गई थी जहां परिवार वाले उन्हें याद कर फिर से भावुक हो गए। उनका यूं चले जाना इंडस्ट्री में एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है।

घर मिलने गए थे मुकेश खन्ना

बीते दिनों जब धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तभी से लोगों के बीच उनको लेकर खास चिंता थी। ऐसे में मीडिया बराबर उनकी पलपल की अपडेट दे रही थी जिससे परिवारवाले खास नाराज भी नजर आए। आखिरी दिनों में एक्टर को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर घर पर ही देखरेख में रखा गया था। कई सेलेब्स उनसे मिलने उनके घर भी गए। इन्हीं में एक थे अभिनेता मुकेश खन्ना जिन्होंने एक्टर से अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया।

लगा रखा था आईसीयू जैसा सेटअप

मुकेश ने बताया कि धर्मेंद्र के लिए घर के अंदर आईसीयू जैसा माहौल बनाया गया था और सभी को उम्मीद थी कि वह जल्द ही ठीक होकर वापस आ जाएंगे। हाल ही में मुकेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अभिनेता को याद किया और अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद घर पर धर्मेंद्र के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया।

सनी-बॉबी को दी थी दिलासा

मुकेश ने कहा,”मैं पांच-छह दिन पहले ही उनके घर गया था, जब उन्हें अस्पताल से वापस लाया गया था। उन्होंने घर के अंदर ही आईसीयू जैसी व्यवस्था कर रखी थी। मुझे पता था कि मैं उनसे ठीक से मिल नहीं पाऊंगा, लेकिन फिर भी मुझे लगा कि जाना जरूरी है।” इस दौरान उनकी मुलाकात सनी और बॉबी देओल से भी हुई। मुकेश ने कहा, “मैंने उनसे कहा, ‘वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वह जल्द ही इससे बाहर आ जाएंगे।’ लेकिन आखिर में, जो ईश्वर चाहता है, वही होता है। लोग हैरान थे क्योंकि सभी मानते थे कि वह ठीक होने के लिए काफी मजबूत है। वो नहीं उनका शरीर हार मान गया था। उनकी आत्मा बहुत खूबसूरत थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *