आपको बता दें कि इसी साल 15 जुलाई में सिद्धार्थ-कियारा माता पिता बने हैं। मां बनने के बाद से ही भले ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा है, लेकिन न्यू मॉम कियारा सोशल मीडिया पर अपनी मदरहुड जर्नी को शेयर करना नहीं भूल रही हैं। वो अक्सर इस से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में शादी रचाई थी। दोनों शादी के दो साल बाद पहली बार मम्मी-पापा बने।