गाजियाबाद के लोगों को शुद्ध पानी भी नसीब नहीं, कई इलाकों में हालत बेहद खराब

3.1kViews
1532 Shares

गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद में ट्रांस हिंडन के अलग-अलग क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। सोमवार को माेहननगर में दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत लोगों ने की।

इसके अलावा वसुंधरा में घरों में कम दबाव से पानी आया। ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों के घर पेयजल आपूर्ति मुश्किल से हुई।

डीएलएफ कॉलोनी में दो दिन से दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि पानी को इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इससे दिनचर्या भी बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की आपूर्ति के चलते लोगों को बोतलबंद पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। शालीमार गार्डन में सुबह के समय करीब आधे घंटे के लिए दूषित पानी की आपूर्ति हुई। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

स्थानीय निवासी दिलीप ने बताया कि मोटर चलाने पर शुरुआत में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हुई। वसुंधरा सेक्टर-1 के कई इलाकों में भी पानी की आपूर्ति कम दबाव के साथ हुई।

नगर निगम जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि पानी की लाइन में लीकेज के चलते कई इलाकों में दूषित पानी की समस्या रही। इसे ठीक करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *