पंजाब के लोगों को मिलेगा एक और तोहफा! यात्रियों के लिए राहतभरी खबर

2.4kViews
1258 Shares

जिला फिरोजपुर के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है। अब फिरोजपुर से चंडीगढ़ के बीच एक नई “वंदे भारत” एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी भारतीय जनता पार्टी के नेता कुलवंत राय कटारिया (मुदकी) ने प्रेस के माध्यम से सांझा की। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन को शुरू करने को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ बातचीत हुई है। भाजपा नेता कुलवंत राय कटारिया ने आगे बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने मंत्री को बताया कि फिरोजपुर से चंडीगढ़ जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की बहुत ज़्यादा जरूरत है, क्योंकि रोज़ाना हजारों लोग इस रूट पर यात्रा करते हैं।

इस पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सहमति जताते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही फिरोजपुर से चंडीगढ़ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी, जिससे जिला फिरोज़पुर के लोगों को एक और तोहफा मिलेगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *