‘मेरा नाम जोकर’ की रूसी हसीना का बदल गया पूरा लुक, 55 साल बाद ऐसी दिखती है विदेशी एक्ट्रेस

2.4kViews
1056 Shares

1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। 4 घंटे 15 मिनट की अवधि वाली इस मूवी का डायरेक्शन राज कपूर ने किया था। इतना ही नहीं वह फिल्म के लीड एक्टर भी थे और इसे राज साहब का ड्रीम प्रोजेक्ट भी माना गया था। इस मूवी में राज कपूर के अलावा सिमी गिरेवाल और धर्मेंद्र जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था।

मेरा नाम जोकर में एक विदेश एक्ट्रेस भी नजर आई थीं, जो रूस से नाता रखती हैं। फिल्म में भी रूसी लड़की मारिया के किरदार में नजर आई थीं, इनका नाम सेनिया रियाबिनकिना है और 55 साल बाद अभिनेत्री का लुक पूरी तरह से बदल गया है।

अब ऐसी दिखती हैं मेरा नाम जोकर की एक्ट्रेस

मेरा नाम जोकर फेम एक्ट्रेस सेनिया रियाबिनकिना की एक लेटेस्ट तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई है। जिसमें वह रूस में स्थित अपने निवास के बाहर मौजूद हैं और हाथों में गुलदस्ता लिए दिखाई दे रही हैं। अब सेनिया की उम्र 75 साल हो गई है और उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है।

इसका अंदाजा आप सेनिया रियाबिनकिना की इस लेटेस्ट तस्वीर को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। बेशक अभिनेत्री का लुक चेंज हो गया है, लेकिन उनके चेहरे की सादगी अभी भी मेरा नाम जोकर की मारिया की तरह बनी हुई है। मालूम हो कि सेनिया रियाबिनकिना मेरा नाम जोकर के समय 25 साल की थीं और उनकी ब्यूटी के आगे हर कोई फेल था।

इस विदेशी बाला ने फिल्म में रूस से आई सर्कस की लड़की की भूमिका को निभाया था, जो ऑडियंस को काफी पसंद आई थी। हालांकि, सेनिया रियाबिनकिना की मेरा नाम जोकर कमर्शियल तौर पर ज्यादा सफल नहीं हुई और फ्लॉप फिल्म बनकर रह गई।

मेरा नाम जोकर हुई थी महा फ्लॉप

राज कपूर ने फिल्म मेरा नाम जोकर को बनाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था। बताया जाता है कि इस मूवी की असफलता ने एक्टर को झकझोर के रख दिया था और वह सदमें में चले गए थे। हालांकि, कुछ सालों बाद अपने बेटे ऋषि कपूर की डेब्यू मूवी बॉबी को बनाकर राज साहब ने जोरदार कमबैक किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *