शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 और निफ्टी 150 अंक टूटा

2.6kViews
1548 Shares

7 नवंबर को घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 600 अंकों की गिरावट के साथ 82,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 150 अंक फिसलकर 25,300 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर लाल निशान में हैं। बैंकिंग, ऑटो और IT सेक्टर में भारी बिकवाली देखी जा रही है।

ग्लोबल मार्केट भी कमजोर

एशियाई बाजारों में गिरावट का रुझान है

  • जापान का निक्केई 2.16% टूटकर 49,783 पर
  • कोरिया का कोस्पी 2.49% गिरकर 3,926 पर
  • हैंगसेंग 1.11% गिरकर 26,190 पर
  • शंघाई कंपोजिट 0.16% फिसलकर 4,001 पर कारोबार कर रहा है

अमेरिकी बाजार भी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 0.84%, S&P 500 1.12% और नैस्डेक 1.90% लुढ़के।

FII ने निकाला पैसा, DII ने की खरीदारी

6 नवंबर को विदेशी निवेशकों (FII) ने 3,605 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 4,814 करोड़ रुपए की खरीदारी की। अक्टूबर में FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया था, जबकि सितंबर में उन्होंने 35,301 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी।

कल भी बाजार गिरा था

6 नवंबर को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। सेंसेक्स 148 अंक गिरकर 83,311 पर और निफ्टी 88 अंक फिसलकर 25,509 पर आ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *