पंजाब के 3 डिप्टी कमिश्नरों से जवाब तलब! हैरान करेगा पूरा मामला

3.2kViews
1075 Shares

पंजाब में बाढ़ के बावजूद, तीन जिलों में धान की आवक पिछले साल के आंकड़ों के करीब पहुंच गई है। इन जिलों में धान की आवक 96% से 98% दर्ज की गई है, यानी अब केवल 2-4% का अंतर है। इन आंकड़ों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खाद्य आपूर्ति विभाग ने मांगा जवाब 

खाद्य आपूर्ति विभाग ने अमृतसर, फाजिल्का और तरनतारन के उपायुक्तों (डी.सी.) को एक पत्र लिखा है। विभाग ने कहा है कि बाढ़ के कारण धान की आवक कम होने की उम्मीद थी, लेकिन इसके विपरीत रुझान देखने को मिला है। विभाग के निदेशक द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में, डी.सीज से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि क्या वास्तव में धान का उत्पादन बढ़ा है या फिर बाहरी राज्यों से गुप्त तरीकों से धान लाया गया है। विभाग ने डिप्टी कमिश्नरों को इस संबंध में एक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।

धान खरीद के आंकड़े

इस वर्ष राज्य में धान की खरीद 16 सितंबर, 2025 से शुरू हुई थी। 1 नवंबर, 2025 तक राज्य की मंडियों में कुल 122.56 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका था। जांच से पता चला है कि अमृतसर, फाजिल्का और तरनतारन में धान की आवक पिछले साल और इस साल के लगभग बराबर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *