मेला ऑफिसर ने दी अहम जानकारी, दुकानदारों के पास आख़िरी मौका

3.5kViews
1508 Shares

झिड़ी मेला 2025 को लेकर कल अहम दिन है। मेला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुकानों/स्टॉल आवंटन हेतु पंजीकरण की 3 नवंबर अंतिम तिथि है। मेला ऑफिसर पल्लवी मिश्रा ने पंजाब केसरी टीवी को बताया कि झिड़ी मेले में दुकानों के आवंटन हेतु पंजीकरण का 3 नवंबर ही अंतिम दिन है।

इच्छुक दुकानदार सामान या अन्य स्टॉल लगाने के लिए आज ही अपने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि रेवेन्यू रिकवरी टीम गठित की गई है, जिन्हें विशेष प्राधिकार पत्र जारी किए गए हैं। दुकानदार किसी भी ऐसे व्यक्ति को पैसे न दें जिसके पास यह अधिकृत प्राधिकार पत्र न हो। सभी जमा राशि निर्धारित मेला कार्यालय में ही सीसीटीवी निगरानी में जमा करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *