8 कत्ल… 1 खूनी और 6 एपिसोड, OTT पर दिमाग खोलने वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज का दबदबा, जल्द आएगा सीजन 2

1419 Shares

 2025 खत्म होने को है और 2026 की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नए शोज और फिल्मों की भरमार हो रही है। हाल ही में कई ऐसी वेबसीरीज और शोज आए हैं जिन्होंने दर्शकों को चौंकाने पर मजबूर कर दिया है। इसी में एक ऐसी क्राइम थ्रिलर आई है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। अब उसका अगला पार्ट भी आने वाला है।

मिसेज देशपांडे का आएगा दूसरा सीजन

जियो हॉटस्टार पर आई मिसेज देशपांडे इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है। सीरीज की चर्चा खूब हो रही है। सीरीज में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अहम भूमिका निभाई है। माधुरी के दमदार किदार की खूब चर्चा हो रही है। वहीं सीरीज के आखिर में बताया गया है कि जल्द ही इसका अगला सीजन भी आएगा।

मिसेज देशपांडे के आखिरी एपिसोड में इसका खुलासा होता है। मिसेज देशपांडे’ (Mrs Deshpande) फ्रेंच शो ‘ला मांटे’ (La Mante) का अडेप्टेशन है। ऐसे में अब मेकर्स इसके अगले पार्ट में क्या दिखाएंगे, इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह जरूर है।

 

क्या है मिसेज देशपांडे की कहानी?

मिसेज देशपांडे की कहानी की एक कॉपीकैट किलर की है। 25 साल पहले मिसेज देशपांडे (माधुरी दीक्षित) 8 कत्ल करती है और अब उसी की तर्ज मुंबई में एक नया सीरियल किलर आया है, जो हूबहू मिसेज देशपांडे के खून करने के तौर तरीकों को अपना रहा है।

इस दौरान मिसेज देशपांडे जेल में है और प्रशासन के लिए बड़ा सवाल ये है कि आखिर जब मिसेज देशपांडे जेल में हैं, तो इन कत्लों को अंजाम कौन दे रहा है। उसी खूनी का पता लगाने के लिए पुलिस मिसेज देशपांडे की मदद लेती है और मामले की तहकीकात करती है।

इसके बाद कई ऐसे दांवपेंच सीरीज में आपको देखने को मिलेंगे जो आपको चौंका देंगे। वहीं जो हत्यारा है उसको लेकर सीरीज के आखिरी एपिसोड तक सस्पेंस रहता है और अंत में खूनी का खुलासा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *