Jammu में दो दिन लगेगा लंबा Powercut, इन इलाकों की बिजली रहेगी गुल

2.3kViews
1466 Shares

जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JPDCL) के मुख्य अभियंता (डिस्ट्रिब्यूशन) ने जानकारी दी है कि जम्मू डिवीजन के कई इलाकों में आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार, 2 नवंबर (रविवार) को देविक, डेयरी फार्म और पाथी क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन पौनी, शिव खौरी, दादुआ, लैटर, भराख, रांसू, तलवाड़ा और आसपास के इलाकों में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

इसके अलावा, 3 नवंबर (सोमवार) को रामबन, चंदरकोट, कारोले, बैटरी चश्मा, बरनोट, सांगलदान, गूल तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जेपीडीसीएल ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *