सिर पर कस्सी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारने के मामले में थाना राजासांसी की पुलिस ने उसके पति नंद किशोर बंजारे के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
टिक्का राम बंजारे ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दीपक दुग्गल के ईंट भट्ठे पर काम करता है, जहां नंद किशोर व उसकी पत्नी ज्योति भाई भी काम करते हैं। आज काम खत्म करने के बाद वे लोग झोपड़ी में चले गए, जहां रात 7:30 बजे के करीब नंदकिशोर बंजारे ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और देखते ही देखते उसने अपनी पत्नी ज्योति बाई बंजारे पर कस्सी से वार किया, जो उसके सिर व छाती पर लगा और वह घायल हो जमीन पर गिर गई व उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

