संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

3.2kViews
1009 Shares

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बरयाल इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान 23 वर्षीय रिंकू शर्मा, पुत्र गिर्धारी लाल, निवासी घोर्डी बिंदला के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा है या किसी तरह की साजिश। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *