सीएम ग्रिड योजना के कार्य के दौरान जेसीबी ने पेयजल लाइन तोड़ दी। जिससे पीने का पानी सड़क पर बह गया। गढ़ रोड सहित कई कालोनियों की जलापूर्ति प्रभावित हो गई। क्षेत्रीय पार्षद ने जलकल अनुभाग को सूचना दी। जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ। हालांकि शुक्रवार देर रात तक जलापूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
गढ़ रोड पर मेरठ नमकीन भंडार के पास सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए खोदाई की जा रही थी। तभी जेसीबी मशीन से पेयजल लाइन टूट गई। सूरजकुंड पानी की टंकी से इसमें जलापूर्ति होती है। इस पेयजल लाइन से गढ़ रोड,पंचशील कालोनी,मीरा एंक्लेव जुड़ी हैं। करीब चार हजार से ज्यादा आबादी की पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। लोगों ने घरों में लगे सबमर्सिबल पंप चलाकर काम चलाया।

