Diwali पर पंजाब में आग का तांडव, दूर-दूर तक सुनाई दे रही धमाकों की आवाज

1314 Shares

दिवाली के त्योहार के मौके पर बठिंडा में बोरीयों की एक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, बठिंडा के परसराम नगर गली नंबर 37 में स्थित एक बोरी फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी।  स्थानीय लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ज्यादा भयानक हो जाने के कारण फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

आग की भयावहता को देखते हुए अब तक फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *