तमिलनाडु समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया चक्रवाती तूफान का अलर्ट

2.9kViews
1819 Shares

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, दक्षिणी अंडमान सागर और मलक्का स्ट्रेट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन रहा है, जो तेजी से डिप्रेशन का रूप धारण कर रहा है। इससे 24 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने की संभावना है।

IMD के अनुसार, पश्चिमी की तरफ बढ़ते हुए यह डिप्रेशन और भी अधिक मजबूत हो सकता है। इससे बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति बनेगी और कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

बंगाल की खाड़ी में उठ रह तूफान

मौसम विभाग ने एक्स पर चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 22 नवंबर को दक्षिणी अंडमान सागर और मलक्का स्ट्रेट के पास लो प्रेशर एरिया बन रहा है। 24 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में यह और भी अधिक मजबूत हो सकता है।

4 राज्यों में बारिश का अनुमान

IMD ने 22-25 नवंबर के बीच तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। खासकर आज और कल इन जगहों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान भारी बरसात के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है।

तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद खोला गया मारुथुर बांध। फोटो- पीटीआई

कब-कहां होगी बारिश?

अंडमान और निकोबार द्वीप – 27 नवंबर तक तेज बारिश का अनुमान। 24 और 25 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना।

तमिलनाडु – 25 नवंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान।

केरल और माहे- 26 नवंबर तक ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट।

लक्षद्वीप – 23 नवंबर को रायलसीमा समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना।

बारिश के साथ आएगा आंधी-तूफान

26 नवंबर तक केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात होने की संभावना है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। चक्रवाती तूफान के कारण सभी राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों समेत पर्यटकों को समुद्र तटों से दूर रहने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *