Saturday, July 26, 2025
Home The Taksal News टाटा संस का लाभ पांच साल में 10 गुना होकर 2024-25 में...

टाटा संस का लाभ पांच साल में 10 गुना होकर 2024-25 में 26,232 करोड़ रुपए पर

1668 Shares

टाटा समूह की प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी टाटा संस का शुद्ध लाभ पिछले पांच वर्षों में लगभग दस गुना होकर 2024-25 में 26,232 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। टाटा संस की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 में 2,680 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2019-20 में 24,896 करोड़ रुपए से डेढ़ गुना होकर वित्त वर्ष 2024-25 में 38,835 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी की कुल संपत्ति भी तुलनात्मक अवधि में 45,586 करोड़ रुपए से लगभग साढ़े तीन गुना होकर 1,49,680 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

टाटा संस की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह का कुल राजस्व वित्त वर्ष 2024-25 में 15,34,341 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में यह 7,89,057 करोड़ रुपए था। टाटा मोटर्स ने 2024-25 में 4,45,939 करोड़ रुपए के साथ समूह में सबसे अधिक राजस्व अर्जित किया।

इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में एयर इंडिया ने 78,636 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया, जबकि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का राजस्व 66,601 करोड़ रुपए रहा। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पारिश्रमिक 2024-25 में कुल 155.81 करोड़ रुपए था, जो सालाना आधार पर 15 प्रतिशत अधिक है।

RELATED ARTICLES

TAKSAL NEWS: अमलोरी के आवासीय कॉलोनी में 2 बंदरों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा?

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी आवासीय कॉलोनी में इन दोनों दो बंदरों ने आतंक फैला रखा है ये दोनों बंदर शायद पागल स्वभाव...

जहां शहीद हुए थे 40 जवान.. वहां बढ़ेगी CRPF की ताकत, सरकार ने दी मंजूरी

जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था एवं आतंकवाद उन्मूलन अभियानों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का सहयोग कर रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अब अपने जवानों की दक्षता...

रेलवे स्टेशन के Washroom में मची अफरा-तफरी, जल्द पहुंचे अधिकारी, नजारा देख उड़े सबके होश

जम्मू रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्टेशन के वॉशरूम से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

TAKSAL NEWS: अमलोरी के आवासीय कॉलोनी में 2 बंदरों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा?

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी आवासीय कॉलोनी में इन दोनों दो बंदरों ने आतंक फैला रखा है ये दोनों बंदर शायद पागल स्वभाव...

जहां शहीद हुए थे 40 जवान.. वहां बढ़ेगी CRPF की ताकत, सरकार ने दी मंजूरी

जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था एवं आतंकवाद उन्मूलन अभियानों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का सहयोग कर रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अब अपने जवानों की दक्षता...

रेलवे स्टेशन के Washroom में मची अफरा-तफरी, जल्द पहुंचे अधिकारी, नजारा देख उड़े सबके होश

जम्मू रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्टेशन के वॉशरूम से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक...

J&K में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, Pakistan में बैठे आतंकी आकाओं पर सख्त कार्रवाई

आतंकवाद को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सख्त कदम उठाते हुए, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिदीन...

Recent Comments