दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की बादशाहत अब खतरे में नजर आ रही है। साल 2025 में अब तक उनकी नेटवर्थ में 59.4 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई है, जिससे अब उनकी कुल संपत्ति 373 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि वह अब भी अमीरों की सूची में शीर्ष पर हैं लेकिन ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन तेजी से उन्हें टक्कर दे रहे हैं।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक मंगलवार को एलिसन की नेटवर्थ में 28.4 अरब डॉलर (करीब ₹24,53,29,28,20,000) की बड़ी बढ़त दर्ज की गई और उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 289 अरब डॉलर हो गई है। मौजूदा अंतर अब 84 अरब डॉलर रह गया है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले तीन दिनों में लैरी एलिसन मस्क को पछाड़ सकते हैं।
एलिसन की संपत्ति में रिकॉर्ड तेजी
80 वर्षीय लैरी एलिसन की इस साल अब तक नेटवर्थ में 96.8 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। एलिसन की कंपनी Oracle के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी इसके पीछे मुख्य वजह मानी जा रही है। एलिसन के पास कंपनी की करीब 40% हिस्सेदारी है। उन्होंने 2014 में सीईओ पद छोड़ने के बाद अब भी कंपनी में सक्रिय भूमिका निभा रखी है।
एलिसन पहले टेस्ला के बोर्ड में भी शामिल रह चुके हैं और 2020 में वह स्थायी रूप से हवाई द्वीप में जा बसे, जिसे उन्होंने 2012 में करीब 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 2.79 अरब डॉलर घटकर 248 अरब डॉलर रह गई, जिससे वह चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 249 अरब डॉलर के साथ अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस अब उनसे आगे निकल गए हैं। उनकी नेटवर्थ 249 अरब डॉलर है और वह अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।इस लिस्ट में स्टीव बालमर ($173 अरब) चौथे, लैरी पेज ($172 अरब) पांचवें, सर्गेई ब्रिन ($161 अरब) छठे, बर्नार्ड अरनॉल्ट ($155 अरब), जेंसन हुआंग ($146 अरब) और वॉरेन बफे ($143 अरब) 10वें नंबर पर हैं। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 102 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। गौतम अडानी 83.4 अरब डॉलर के साथ 20वें नंबर पर हैं।