इसके बाद मदद के लिए भारतीय नौसेना ने तुरंत एक्शन लिया और आईएनएस सूरत को डायवर्ट किया, जिसे कोच्चि में डॉक करने के लिए निर्धारित किया गया था। भारतीय नौसेना ने 18 लोगों की जान बचाई।

’18 क्रू ने जहाज को नाव पर छोड़ा’

पीआरओ ने बताया कि पश्चिमी नौसेना कमान ने सुबह 11 बजे जहाज को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। पीआरओ ने अपडेट में बताया, ’22 क्रू में से 18 क्रू ने जहाज को नाव पर छोड़ दिया है। 18 सदस्य समुद्र में कूद गए थे। क्रू को  सीजी और आईएन एसेट्स की तरफ से बचाया जा रहा है। जहाज में अभी आग लगी हुई है और वह बह रहा है।’

विमान के उड़ान की योजना

स्थिति का जांच करने और सहायता का समन्वय करने के लिए कोच्चि में नौसेना के हवाई अड्डे आईएनएस गरुड़ से नौसेना के डोर्नियर विमान की उड़ान की भी योजना बनाई जा रही है।