2.9kViews
1992
Shares
मेरठ
लोहियानगर के फफूंडा में शराब के ठेके स्थित कैंटीन पर आटो चालक की पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को उसके परिवार के सदस्य ने ही अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने शराब के नशे में आरोपित पर भद्दी टिप्पणी कर दी थी। इसी के चलते दोनों में विवाद हो गया था।
फफूंडा निवासी गजेंद्र कश्यप ऑटो चलाने का काम करता है। उसके परिवार का विपिन कश्यप बाइक मिस्त्री है। दोनों ही आपस में दोस्त है। रोजाना दोनों शराब के ठेके की कैंटीन पर बैठकर शराब पीते है। रविवार को भी गजेंद्र और विपिन शराब पीने शराब के ठेके पर गए थे। बताया जाता है कि कैंटीन पर दोनों में विवाद हो गया। शराब के नशे में गजेंद्र ने विपिन पर भद्दी टिप्पणी कर दी।
इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि विपिन ने गजेंद्र की पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 11 बजे खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की वजह फिलहाल दोनों को आपस में विवाद माना जा रहा है। दोनों एक ही परिवार से जुड़े हुए है।
ऐसे में दोनों के परिवार में भी तनातनी हो गई है। गांव में भी पुलिस बल लगा दिया है, ताकि दोनों पक्षों में कोई विवाद न हो सकें। घटना बाद आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगा दी गई। आरोपित ने मोबाइल बंद कर दिया है। उसकी रिश्तेदारी में टीम भेजी गई है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही हत्या की वजह की विस्तृत से जानकारी जुटाई जा रही है।