2.4kViews
1206
Shares
आजमगढ़
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक सप्ताह मौसम सामान्य रहन के बाद सोमवार से गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जून के पहले पखवाड़े में लू जैसे हालात हो गए हैं। तीखी धूप की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। दोपहर 12 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। हर कोई धूप से बचने को छांव ढूंढ़ता नजर आ रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों तापमान में और भी वृद्धि होगी। मंगलवार से हीट वेव के आसार बन रहे हैं। आईएमडी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि जून में माह में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आसमान से बरस रही आग
आसमान से बरसती आग से जन-जीवन बेहाल हो गया है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप व तपिश के साथ गर्म हवा लोगों की त्वचा झुलसी जा रही हैं। अचानक तापमान में वृद्धि होने से लोग बेचैन हो गए हैं। शाम चार बजे के बाद भी तपन बरकरार है। मौसम गर्म होने की वजह से छुट्टा मवेशियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।