Wednesday, July 23, 2025
Home The Taksal News 'मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तुरंत दें इस्तीफा', भाजपा ने भगदड़ के लिए कांग्रेस...

‘मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तुरंत दें इस्तीफा’, भाजपा ने भगदड़ के लिए कांग्रेस सरकार को बताया जिम्मेदार

2.7kViews
1485 Shares

नई दिल्ली
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। भाजपा ने इसे सरकार निर्मित आपदा बताते हुए मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का इस्तीफा मांगा है। वहीं, शिवकुमार ने भाजपा नेताओं पर गलतबयानी करने का आरोप लगाया।

भगदड़ के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि सिद्दरमैया और शिवकुमार के बीच आपसी लड़ाई और मनमुटाव के कारण राज्य में भगदड़ मची। इस भगदड़ के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।

तेलंगाना में भगदड़ के चलते अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को किया याद

उन्होंने पिछले साल तेलंगाना में भगदड़ के चलते तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को याद किया, जहां कांग्रेस सत्ता में है। पूछा कि क्या कांग्रेस कर्नाटक में भी यही नियम अपनाएगी और अपने दो वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने राहुल गांधी की भी आलोचना की और उनसे घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ने और मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री को पद से हटाने के लिए कहा।

जांच समिति का गठन

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की और भगदड़ की जांच के लिए हाई कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच समिति गठित करने का आग्रह किया।
उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर इस आयोजन के लिए बिना किसी योजना या विचार के जल्दबाजी में काम करने का आरोप लगाया। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस को अयोग्य, अक्षम, गैरजिम्मेदार और भ्रष्ट करार दिया।
आगे कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट नेताओं से भरी हुई है, जो झूठे वादे करते हैं और बेंगलुरु जैसे शहर में सार्वजनिक कार्यक्रमों का प्रबंधन करने में विफल रहते हैं, जिसे एशिया की सिलिकान वैली कहा जाता है।

पीड़ित हमारे अपने परिवार के लोग- डीके शिवकुमार

भाजपा द्वारा की जा रही आलोचना के बीच डीके शिवकुमार ने कहा कि 11 लोगों की जान लेने वाली इस घटना के कारण बेंगलुरु की छवि खराब हुई है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, हमें बहुत दुख हुआ है। पीड़ित हमारे अपने परिवार के लोग हैं।

मेरे सीएम भी सदमे में हैं- शिवकुमार

आगे कहा कि कर्नाटक की छवि, बेंगलुरु की छवि..हां हम इसकी (जिम्मेदारी) लेते हैं। हम दूसरों को दोष नहीं दे रहे हैं। हालांकि यह बहुत अप्रत्याशित रूप से हुआ है। किसी को भी इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। हम मृतक का सम्मान करना चाहते हैं। मेरे सीएम भी सदमे में हैं, मेरे गृह मंत्री भी सदमे में हैं और पूरा राज्य सदमे में है। राज्य इस पर शोक मना रहा है।

पुलिस ने जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी थी

विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर कि पुलिस ने जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी थी, उन्होंने कहा-मैं भाजपा के इन लोगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। मैं केवल कर्नाटक और देश के लोगों के प्रति जवाबदेह हूं।

सभी भाजपाई गलतबयानी कर रहे हैं- शिवकुमार

सभी भाजपाई गलतबयानी कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा और जदएस पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार ने घटना की पूरी जिम्मेदारी ली है।

RELATED ARTICLES

चीन की नई तकनीक से दुनिया हैरान! ड्रोन बना गेमचेंजर, ऊंचे व दुर्गम पहाड़ों पर उगाए सोलर फार्म

 दुनिया में सबसे ज्यादा सोलर पावर उत्पादन करने वाला देश चीन अब नई तकनीक और विशाल स्तर पर पहाड़ों और दुर्गम इलाकों को भी...

अमेरिका में नौकरी करते चीनी इंजीनियर ने चुरा ली मिसाइल तकनीक, 3600 गोपनीय फाइलें की ट्रांसफर

 अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रही मिलिट्री जासूसी की जंग  ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। अमेरिका के...

सिर्फ 130 लीटर पानी ही मिलेगा…ज्यादा इस्तेमाल करने पर होगी बड़ी कार्रवाई, सरकार ने जारी किया नया फरमान

 लगातार बढ़ते जल संकट से जूझ रहे ईरान ने अब पानी की खपत को सीमित करने का कड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

चीन की नई तकनीक से दुनिया हैरान! ड्रोन बना गेमचेंजर, ऊंचे व दुर्गम पहाड़ों पर उगाए सोलर फार्म

 दुनिया में सबसे ज्यादा सोलर पावर उत्पादन करने वाला देश चीन अब नई तकनीक और विशाल स्तर पर पहाड़ों और दुर्गम इलाकों को भी...

अमेरिका में नौकरी करते चीनी इंजीनियर ने चुरा ली मिसाइल तकनीक, 3600 गोपनीय फाइलें की ट्रांसफर

 अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रही मिलिट्री जासूसी की जंग  ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। अमेरिका के...

सिर्फ 130 लीटर पानी ही मिलेगा…ज्यादा इस्तेमाल करने पर होगी बड़ी कार्रवाई, सरकार ने जारी किया नया फरमान

 लगातार बढ़ते जल संकट से जूझ रहे ईरान ने अब पानी की खपत को सीमित करने का कड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान...

High Voltage तारों की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में पावर डेवेलपमेंट डिपार्टमेंट (PDD) के एक कर्मचारी की ड्यूटी के...

Recent Comments