3.0kViews
1849
Shares
पटना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर बिहार आएंगे। चुनावी वर्ष में राहुल गांधी की यह पांचवीं बिहार यात्रा है। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा में राजगीर और गया जाएंगे। राजगीर में वह अति पिछड़ा सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि गया में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगे।
सुबह पटना एयरपोर्ट पर करेंगे लैंड
कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह करीब 10:15 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे पत्ता एयरपोर्ट से सीधे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर जाएंगे।
भगीदारी मांझी और उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे
गहलौर में वे दशरथ मांझी के पुत्र भगीदारी मांझी और उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। भगीरथ मांझी ने इस वर्ष जनवरी में दिल्ली की यात्रा की थी और उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी की मौजदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
राजगीर में पार्टी की ओर से अति पिछड़ा सम्मेलन
गहलौर के बाद राहुल गांधी राजगीर जाएंगे। राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में पार्टी की ओर से अति पिछड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया है। पूर्व में इस आयोजन के लिए नालंदा का चयन किया गया था। आयोजन 25 मई को होना था परंतु, अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम टल गया।
गया में महिलाओं के साथ संवाद
अब यही आयोजन राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। राजगीर के बाद राहुल गांधी एक बार फिर गया वापस लौटेंगे और गया में महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली वापस लौट जाएंगे। यहां बताएं कि राहुल गांधी की इस वर्ष यह पांचवीं बिहार यात्रा है। इसके पहले राहुल गांधी जनवरी, फरवरी, अप्रैल और चौथी बार मई महीने दरभंगा और पटना आए थे। यह पांचवां मौका है जब वे बिहार में होंगे।