Wednesday, July 23, 2025
Home The Taksal News नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन की भयावह तस्वीर, अब तक 50 लोगों...

नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन की भयावह तस्वीर, अब तक 50 लोगों की मौत; 1500 गांव जलमग्न

2.0kViews
1429 Shares
नई दिल्ली
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। असम से लेकर मणिपुर तक लोगों की जानें जा रही हैं, फसल की जमीन बर्बाद हो गई है और लोगों के पास रहने को घर तक नहीं है।

असम में अब तक 19 मौत

असम की बात करें तो राज्य सरकार का कहना है कि अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 लोगों ने बाढ़ की वजह से जान गंवाई है और 5 लोगों की मौत भूस्खलन की चपेट में आने से हुई है। असम के मोरीगांव जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और जिले के 101 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ और भूस्खलन की वजह से असम और अरुणाचल प्रदेश में स्थिति बेहद खराब है। हालांकि, बुधवार को स्थिति में मामूली सुधार देखने को मिला, लेकिन हालात बहुत ज्यादा नहीं बदले हैं। बारिश में कुछ हद तक कमी जरूर देखी गई, लेकिन पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में रात भर बारिश होती रही।

कहां कितनी मौत हुई?

सिक्कम समेत सात पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 50 हो गई है। 29 मई से अब तक अकेले असम में 19 लोगों की जान गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, 29 मई से अब तक अरुणाचल प्रदेश में 12, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 4, त्रिपुरा में 2 और नागालैंड और मणिपुर में एक-एक लोग की मौत हुई है।

21 जिलों के 6.79 लाख लोग प्रभावित

असम राज्य आपदा प्राधिकरण (ASDMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जिलों में बाढ़ और बारिश से 6.79 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 1494 गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है और गांव जलमग्न हो गए हैं।

असम के श्रीभूमि में सबसे ज्यादा 2,59,601 लोग प्रभावित हैं। इसके बाद हैलकांडी में 1,72, 439 और नगांव में 1,02,716 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बाढ़ प्रभावितों के लिए कुल 190 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जो 39,746 विस्थापित लोगों को आश्रय की सुविधा मुहैया करवा रहे हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

चीन की नई तकनीक से दुनिया हैरान! ड्रोन बना गेमचेंजर, ऊंचे व दुर्गम पहाड़ों पर उगाए सोलर फार्म

 दुनिया में सबसे ज्यादा सोलर पावर उत्पादन करने वाला देश चीन अब नई तकनीक और विशाल स्तर पर पहाड़ों और दुर्गम इलाकों को भी...

अमेरिका में नौकरी करते चीनी इंजीनियर ने चुरा ली मिसाइल तकनीक, 3600 गोपनीय फाइलें की ट्रांसफर

 अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रही मिलिट्री जासूसी की जंग  ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। अमेरिका के...

सिर्फ 130 लीटर पानी ही मिलेगा…ज्यादा इस्तेमाल करने पर होगी बड़ी कार्रवाई, सरकार ने जारी किया नया फरमान

 लगातार बढ़ते जल संकट से जूझ रहे ईरान ने अब पानी की खपत को सीमित करने का कड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

चीन की नई तकनीक से दुनिया हैरान! ड्रोन बना गेमचेंजर, ऊंचे व दुर्गम पहाड़ों पर उगाए सोलर फार्म

 दुनिया में सबसे ज्यादा सोलर पावर उत्पादन करने वाला देश चीन अब नई तकनीक और विशाल स्तर पर पहाड़ों और दुर्गम इलाकों को भी...

अमेरिका में नौकरी करते चीनी इंजीनियर ने चुरा ली मिसाइल तकनीक, 3600 गोपनीय फाइलें की ट्रांसफर

 अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रही मिलिट्री जासूसी की जंग  ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। अमेरिका के...

सिर्फ 130 लीटर पानी ही मिलेगा…ज्यादा इस्तेमाल करने पर होगी बड़ी कार्रवाई, सरकार ने जारी किया नया फरमान

 लगातार बढ़ते जल संकट से जूझ रहे ईरान ने अब पानी की खपत को सीमित करने का कड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान...

High Voltage तारों की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में पावर डेवेलपमेंट डिपार्टमेंट (PDD) के एक कर्मचारी की ड्यूटी के...

Recent Comments