2.0kViews
1436
Shares
कोलकाता
सिक्किम के छतेन में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिससे एक आर्मी कैंप तबाह हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह जवान लापता हैं। रक्षा अधिकारियों के अनुसार बचाव दल लापता कर्मियों की तलाश में लगा हुआ है। वहीं मणिपुर में बाढ़ से 3365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसके चलते 31 राहत शिविर खोले गए हैं।
नॉर्थ ईस्ट में बारिश से बुरा हाल है। सिक्किम के छतेन में बाढ़ के चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 6 सुरक्षाकर्मी लापता हैं। भूस्खलन के कारण एक आर्मी कैंप चपेट में आ गया है और तीन लोगों की मौत हो गई। एक रक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।
रक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं, वहीं 4 लोगों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है। अधिकारी ने ये भी कहा, छह लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए बचाव दल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चौबीसों घंटे काम कर रहा है।
मणिपुर में खोले गए राहत शिविर
वहीं मणिपुर में पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं।