Wednesday, July 30, 2025
Home The Taksal News दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, CM रेखा गुप्ता...

दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा एलान

2.6kViews
1322 Shares

नई दिल्ली
दिल्ली सरकार अपनी नई नीति में दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए लोगों को सब्सिडी देगी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को एयरोनॉमिक्स, 2025 सम्मेलन में समापन भाषण देते हुए वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि निजी वाहनों सहित सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में बदलना एक बड़ा विजन है, जिसके लिए दिल्ली सरकार एक नई ईवी नीति लेकर आ रही हैं।

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की अपील की

उन्होंने कहा कि हम लोगों से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का आग्रह करेंगे, जिसके लिए उन्हें सब्सिडी दी जाएगी। गुप्ता ने कहा कि वायु प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जो साल भर चलती है और इसके लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। इसके लिए उनकी सरकार 1000 वाटर स्प्रिंकलर किराये पर ले रही है, जिनका उपयोग पूरे साल सड़कों पर धूल से निपटने के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यमुना आरती में लिया भाग

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को वासुदेव घाट (आइएसबीटी) पर लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती के अवसर पर आयोजित यमुना आरती में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। मुख्यमंत्री ने यमुना आरती के माध्यम से नारी शक्ति और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सम्मान दिया और यमुना नदी के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर न्यायप्रियता, सेवा भावना और नारी नेतृत्व की प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने मालवा में नर्मदा नदी के संरक्षण और घाटों के निर्माण से जो सांस्कृतिक आदर्श स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। दिल्ली सरकार भी उन्हीं मूल्यों से प्रेरित होकर मां यमुना की स्वच्छता और पुनरुद्धार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

सरकार के 100 दिन पर गीत

रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा ने शनिवार को “दिल्ली बदल रही है” शीर्षक से गीत जारी किया। इसमें सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है। दो मिनट 57 सेकंड के इस गीत में देवी बस योजना, शहर भर में व्यापक स्वच्छता अभियान और लैंडफिल स्थलों पर कूड़े के विशाल पहाड़ों को खत्म करने के प्रयास की जानकारी है।
दिल्ली में परिवर्तन और प्रगति की परिकल्पना को दर्शाने के साथ वर्तमान सरकार और पिछली सरकार की कार्यप्रणाली की तुलना की गई है। सांसद मनोज तिवारी ने भी इसमें सरकार की उपलब्धियां बताई है। भाजपा इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से प्रचारित कर रही है।

RELATED ARTICLES

न्यूयॉर्क में ऑफिस के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत, संदिग्ध ने खुद को भी मारी गोली

अमेरिका में मैनहट्टन के एक कार्यालय भवन में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम पांच लोगों...

पंजाब के स्कूलों के लिए बड़ी घोषणा, 1 अगस्त से होने जा रहा कुछ खास, पढ़ें…

पंजाब के सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से नशा विरोधी विषय की पढ़ाई शुरू की जाएगी। पंजाब सरकार के विशेष नशा मुक्त समाज निर्माण...

राहुल गांधी को अब हर चीज में खोट नजर आने लगा है, जोकि डिप्रेशन की निशानी है: अनिल विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हर चीज में खोट नजर आने लग गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

न्यूयॉर्क में ऑफिस के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत, संदिग्ध ने खुद को भी मारी गोली

अमेरिका में मैनहट्टन के एक कार्यालय भवन में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम पांच लोगों...

पंजाब के स्कूलों के लिए बड़ी घोषणा, 1 अगस्त से होने जा रहा कुछ खास, पढ़ें…

पंजाब के सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से नशा विरोधी विषय की पढ़ाई शुरू की जाएगी। पंजाब सरकार के विशेष नशा मुक्त समाज निर्माण...

राहुल गांधी को अब हर चीज में खोट नजर आने लगा है, जोकि डिप्रेशन की निशानी है: अनिल विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हर चीज में खोट नजर आने लग गया...

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले – पीओके पर बोलने वाले अब क्यों चुप हैं

लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार...

Recent Comments