1203
Shares
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर अद्भुत नजारे दिखाई दिए। कोना-कोना भारत माता की जय, वंदे मातरम नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित मातृशक्ति ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300 वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस प्रदर्शनी में लोकमाता अहिल्या के सुशासन, महिला स्वावलंबन, धार्मिक स्थलों के लिए किए गए कामों का प्रदर्शन था। पीएम मोदी ने देवी अहिल्या पर केंद्रित पुस्तकें और शोध पत्र भी देखे। उन्होंने हथकरघा- हस्तशिल्प को समर्पित महिलाओं और ड्रोन दीदी से संवाद किया।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए जारी गतिविधियों, ग्रामीण आवास योजना ,ग्रामीण पर्यटन, कृषि आदि क्षेत्र में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल और ग्रामीण व नगरीय निकायों में महिला प्रतिनिधित्व के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत संचालित गतिविधियों, धार्मिक लोकों के विकास, सहित राज्य की अन्य विकासोन्मुखी नवाचारों का भी अवलोकन किया।