2.7kViews
1725
Shares
गयाजी
गयाजी शहर में महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई गईं पिंक बस सेवा की समय सारणी निर्धारित कर दी गई है।
इसके अलावा गयाजी से टिकारी जाने वाली बसों को साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैम्पस में रोकने एवं उस मार्ग से होते हुए गुजरने हेतु अनिवार्य किया गया है।
इसी उद्देश्य से शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पिंक बसों के उक्त मार्ग से परिचालन को लेकर हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीटीओ ने बताया कि गयाजी शहर में चलने वालीं पिंक बस सेवा का समय सारणी जारी कर दी गई है। गया जंक्शन से फिलहाल दो पिंक बस की सेवा बहाल की गई।
इसमें एक बस केंद्रीय विश्वविद्यालय पंचानपुर टिकारी चल रही है। यह चार फेरा लगाएगी। गया जंक्शन से सुबह 5:50 बजे चलेगी जो 6:10 बजे केंद्रीय विश्व विधालय और 7:00 टिकारी पहुंचेगी।
8:30 बजे जंक्शन से चलने के बाद 9:10 बजे केंद्रीय विश्वविधालय व 10 बजे टिकारी पहुंचेगी। 11:40 बजे जंक्शन से चलने के बाद 12:20 बजे केंद्रीय विश्व विधालय व 1:20 बजे टिकारी तथा शाम 3:10 बजे जंक्शन से चलने वाली पिंक बस 3:50 बजे केंद्रीय विश्व विद्यालय व 4:30 बजे टिकारी पहुंचेगी।
दूसरी बस का रूट और टाइम टेबल
दूसरी बस गया जंक्शन से मगध विश्वविद्यालय बोधगया की ओर तीन फेरा परिचालित होगी। गया जंक्शन से सुबह 8:20 बजे चलकर 8:40 बजे सिकड़िया मोड़ पहुंचेगी और 9:30 बजे मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी। 11:10 बजे गया जंक्शन से चलकर 11:30 बजे सिकरिया मोड़ और 1:45 बजे मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी।
गया जंक्शन से शाम 3:00 बजे चलकर 3:20 बजे सिकड़िया मोड़ और 4:30 बजे मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी। डीटीओ ने कहा कि गया जिले को और बस की संख्या प्राप्त होने के साथ गया -वाया गया इंजीनियरिंग कॉलेज -भाया खिजरसराय तक परिचालन करवाया जाएगा।
गया इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाले छात्राओं को मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जैसे-जैसे अन्य और वाहन प्राप्त होंगे। उसी अनुरूप अन्य रूटों पर परिचालन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।