2.1kViews
1851
Shares
गोरखपुर
भक्सा गांव में किशाेरों की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुख्य आरोपित स्वरूप कुंवर यादव का नार्को टेस्ट हो गा। सहजनवां पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एसपी ने इस संबंध में पहले ही मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। इस टेस्ट के लिए आरोपत भी तैयार है। इससे पुलिस को दूसरे आरोपित की संलिप्तता का भी पता लग जाएगा। साथ में पुलिस उसकी जांच भी कर रही है।
भक्सा के सिवान में 14 वर्षीय किशोर और उसके 12 वर्षीय ममेरे भाई के साथ कुकर्म की कोशिश की गई थी। असफल होने पर आरोपितों ने चाकू से गदर्जन रेंतकर हत्या कर दी थी। 24 जनवरी को दोनों किशोरों का शव मिला था।
किशोरों के शरीर पर कपड़े नहीं थे, उनके हाथ पैर रस्सी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। घटना के कुछ दिन बाद जांच पड़ताल कर पुलिस ने मुख्य आरोपित सत्य स्वरूप कुंवर यादव को गिरफ्तार कर लिया था।
पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया था कि 14 वर्षीय किशोर उसे चिढ़ाता था, इसलिए उसे तड़पा कर मारा था। इस मामले में उसने गोरखनाथ क्षेत्र के एक युवक का नाम भी बताया था। जिसे पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की थी, इसके बाद साक्ष्य के अभाव में उसे छोड़ दिया था।
इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसमे अन्य किसी की संलिप्तता की जांच के लिए आरोपित का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी चल रही है।