Saturday, June 28, 2025
Home The Taksal News मानसून में जन्नत बन जाती हैं भारत की ये 5 जगहें, बारिश...

मानसून में जन्नत बन जाती हैं भारत की ये 5 जगहें, बारिश के मौसम में जरूर बनाएं घूमने का प्लान

2.6kViews
1628 Shares
नई दिल्ली
 बारिश का मौसम बड़ा ही सुहाना होता है। यह मौसम नेचर लवर्स को तो खूब भाता है। बरसात के कारण चारों ओर हरियाली छा जाती है, बादलों से घिरे आसमान और हवा की ताजगी किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। ऐसे सुहाने मौसम में घूमने का अपना ही मजा होता है। मानसून में भारत की कुछ जगहें (Monsoon Travel Destinations India) स्वर्ग जैसी नजर आती हैं। इसलिए अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

मानसून में घूमने के लिए 5 बेस्ट जगहें (Best Places To Visit In Monsoon)

एलेप्पी (केरल)

केरल का वेनिस कहलाने वाला एलेप्पी मानसून में बेहद खूबसूरत और मनमोहक हो जाता है। यहां के बैकवॉटर, हाउसबोट और चारों ओर छाई हरियाली आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। इतना ही नहीं, नारियल के पेड़ों से घिरे गांव मानसून में एक खास शांति का अनुभव करवाते हैं।

कूर्ग (कर्नाटक)

कर्नाटक का कूर्ग मानूसन में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के कॉफी बागान, झरने और पहाड़, बारिश के मौसम में और ज्यादा आकर्षक लगते हैं। यहां आप कई टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने जा सकते हैं। मानसून में कूर्ग की सुंदरता दोगुनी हो जाती है।

मुन्नार (केरल)

मुन्नार मानसून में एकदम हटके नजर आता है। यहां के चाय के बागान, ठंडी हवाएं और पहाड़ आपका दिल खुश कर देंगी। बारिश के बाद यहां की हरियाली और बढ़ जाती है। पहाड़ों से बादल से घिरा आसमान देखने का अपना ही एक मजा है।

चेरापुंजी (मेघालय)

चेरापुंजी दुनिया की सबसे नम जगहों में से एक है। यहां का नजारा मानसून में और मनोहर हो जाता है। यहां के झरने, गुफाएं, लिविंग रूट ब्रिज बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में एक बार चेरापुंजी जरूर जाना चाहिए।

शिलॉन्ग (मेघालय)

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग मानसून में बेहद सुहाना हो जाता है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां के वॉटर फॉल्स, हिल्स आदि देखना काफी एडवेंचरस होता है। मानसून में आप शिलॉन्ग जाने का प्लान भी बना सकते हैं। 

ये सभी जगहें न केवल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि मानसून में यहां का अनुभव और भी यादगार बन जाता है। 

RELATED ARTICLES

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत

 रायपुर: राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में शुक्रवार रात एक भयानक हादसा हो गया। गांव के एक गद्दा और फोम...

देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई और जामताड़ा से 3 शातिर गिरफ्तार

जगदलपुर: बस्तर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंबई और झारखंड के जामताड़ा से 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार...

”बचपन से खिलवाड़ में माफी नहीं”, हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नहीं दी राहत

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक अहम फैसाला दिया है। कोर्ट ने 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत

 रायपुर: राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में शुक्रवार रात एक भयानक हादसा हो गया। गांव के एक गद्दा और फोम...

देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई और जामताड़ा से 3 शातिर गिरफ्तार

जगदलपुर: बस्तर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंबई और झारखंड के जामताड़ा से 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार...

”बचपन से खिलवाड़ में माफी नहीं”, हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नहीं दी राहत

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक अहम फैसाला दिया है। कोर्ट ने 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण और...

MP News: व्यापारी से 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी, परिवार ने मिलकर रची साजिश, फर्जी दस्तावेजों से किया ठगी का खेल

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के भाई और व्यापारी धीरज अग्रवाल के साथ मुरार के व्यापारी गौतम राय रैली, उसकी पत्नी प्रिया...

Recent Comments