ग्रीन टी
सबसे पहले बात करते हैं ग्रीन टी। यह एक लोकप्रिय ड्रिंक है, जिसे कई लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आमतौर पर लोग इसे वेट लॉस के लिए ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, जो निम्न हैं-
- यह स्किन को हेल्दी और जवां बनाने में मददगार है।
- यह स्किन के डार्क स्पॉट्स को भी कम करती है।
- रोजाना ग्रीन टी पीने से फाइन लाइंस कम होती हैं।
- ग्रीन टी मुंहासें दूर करती है और बंद पोर्स को साफ करता है।
- इसमें मौजूद विटामिन-ई स्किन को पोषण और हाइड्रेशन देता है।
जीरे का पानी
अब बारी है, जीरे की पानी (Jeera water for glowing skin) की। यह इन दिनों कई लोगों के बीच पॉपुलर हो चुका है। खासकर बैली फैट कम करने की कोशिश में लगे लोग अक्सर इसे अपनी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, जीरे का पानी भी स्किन को कई सारे फायदे पहुंचाता है। इसमें इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर करते हैं, जो निम्न हैं-
- यह स्किन को बेदाग बनाता है।
- जीरे के पानी मुंहासों को कम करने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद मिनरल्स स्किन को ताजगी देते हैं।
- रोजाना इसे पीने से आपकी स्किन जवां नजर आती है।
- जीरे का पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, जिससे स्किन साफ और चमकदार होती है।
कौन-सा ड्रिंक बेहतर है?
ऊपर बताए गए फायदों से आप यह तो जान ही गए होंगे कि ग्रीन टी और जीरे का पानी दोनों की स्किन को ढेर सारे फायदे पहुंचाते हैं। हालांकि, जीरे के पानी को फिर भी ज्यादा बेहतर माना जाता है। ऐसे इसलिए क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करता है और एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसके अलावा, जीरा पानी एक सस्ता विकल्प है और इसे आप अपनी दिनचर्या में आसानी से शामिल कर सकते हैं।