2.4kViews
1408
Shares
गुरुग्राम
गुरुग्राम शहर के एक निजी अस्पताल पारस हेल्थ ने 10 साल की रिजवाह का लीवर और किडनी दोनों का एक साथ ट्रांसप्लांट किया है। श्रीनगर निवासी रिजवाह करीब दो साल पहले प्राइमरी हाइपरआक्साल्यूरिया नाम की एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी हुई थी।
बताया कि यह बीमारी जन्म से होती है और इसमें लीवर में एक जरूरी एंजाइम नहीं बनता। इस एंजाइम के बिना शरीर में आक्सलेट नाम का तत्व बढ़ने लगता है जो किडनी में जमा होकर बार-बार पथरी बनाता है। धीरे-धीरे इससे किडनी खराब हो जाती है। रिजवाह का आपरेशन 12 घंटे से ज्यादा चला।
डा. वैभव कुमार ने बताया कि इस बड़ी सर्जरी की तैयारी में लगभग एक महीना लग गया। सबसे पहले रिजवाह का लीवर ट्रांसप्लांट किया गया उसके बाद तय योजना के अनुसार किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। पूरी सर्जरी करीब 12 घंटे चली और बिना किसी परेशानी के सफल रही। सर्जरी के बाद रिजवाह को आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां उसकी हालत धीरे-धीरे बेहतर होती गई।
हैरानी की बात यह रही कि ट्रांसप्लांट के बाद उसे एक बार भी डायलिसिस की जरूरत नहीं पड़ी। सर्जरी के 11वें दिन रिजवाह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और तब से उसकी सेहत लगातार सुधर रही है।