Saturday, June 28, 2025
Home The Taksal News पप्पू के जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही PK हो गया...

पप्पू के जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही PK हो गया फायदा, पार्टी में हुई कद्दावर नेता की एंट्री

2.0kViews
1325 Shares
अररिया
पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अररिया पहुंचे। उनके अररिया पहुंचने पर लोजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन ने अपने समर्थकों के साथ जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इससे पूर्व, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अररिया आगमन पर जिला के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले के लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि लोगों में वर्तमान व्यवस्था को लेकर बहुत ही मायूसी है। जन सुराज पार्टी के रूप में जनता के पास एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना के बाद बिहार व देश की जनता जिस परिवर्तन की बात कर रही है, वो अब साकार रूप ले सकती है। कहा कि हम यह दावा नहीं करते कि हम आएंगे और सब कुछ रातों-रात ठीक हो जाएगा, वक्त लगेगा, लेकिन बेहतर बदलाव होगा।
उनका काफिला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ओम नगर स्थित चंद्रशेखर सिंह बब्बन के घर पहुंचा, जहां पर गृह स्वामी ने अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। उदय सिंह ने बब्बन सिंह के नवविवाहित पुत्र और बहु को आशीर्वाद दिया।
चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जन सुराज आम लोगों की पार्टी है, जो आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान का हर संभव प्रयास करती है। इसी बात से प्रेरित होकर समर्थकों के साथ इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

 

RELATED ARTICLES

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत

 रायपुर: राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में शुक्रवार रात एक भयानक हादसा हो गया। गांव के एक गद्दा और फोम...

देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई और जामताड़ा से 3 शातिर गिरफ्तार

जगदलपुर: बस्तर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंबई और झारखंड के जामताड़ा से 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार...

”बचपन से खिलवाड़ में माफी नहीं”, हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नहीं दी राहत

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक अहम फैसाला दिया है। कोर्ट ने 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत

 रायपुर: राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में शुक्रवार रात एक भयानक हादसा हो गया। गांव के एक गद्दा और फोम...

देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई और जामताड़ा से 3 शातिर गिरफ्तार

जगदलपुर: बस्तर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंबई और झारखंड के जामताड़ा से 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार...

”बचपन से खिलवाड़ में माफी नहीं”, हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नहीं दी राहत

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक अहम फैसाला दिया है। कोर्ट ने 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण और...

MP News: व्यापारी से 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी, परिवार ने मिलकर रची साजिश, फर्जी दस्तावेजों से किया ठगी का खेल

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के भाई और व्यापारी धीरज अग्रवाल के साथ मुरार के व्यापारी गौतम राय रैली, उसकी पत्नी प्रिया...

Recent Comments