1543
Shares
वाराणसी
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के साथ काशी में देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आए श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ काशी में भी बनी रही
वहीं, अब पर्यटक घाटी और पहाड़ पर जाने की बजाय अध्यात्म की नगरी काशी में आना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही कारण रहा है कि वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में 2,06,24,117 देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या में 34.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पर्यटकों के काशी आने से लोगों को रोजगार मिलने के साथ उनकी अर्थव्यवस्था बढ़ गई है।
काशी में सड़क, रेल और हवाई मार्ग परिवहन सेवा लगातार बेहतर हो रहे हैं। इसका फायदा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, काल भैरव मंदिर, गंगा में नौका विहार करने वाले पर्यटकों को रहा है।
उप निदेशक पर्यटन आरके रावत का कहना है कि वर्ष 2023 में काशी में भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या 8,94,73,626 थी।
वहीं, वर्ष 2024 में भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़कर 11,00,97,743 के पार पहुंच गई। वर्ष 2023 के सापेक्ष वर्ष 2024 में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में करीब 18.73 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। वहीं, भारतीय पर्यटकों की संख्या में 18.68 प्रतिशत।
2024 में पर्यटकों की बढ़ी संख्या
- विदेशी पर्यटकों की संख्या-1,08,035
- विदेशी पर्यटकों का बढ़ा प्रतिशत-34.85
- भारतीय पर्यटकों की बढ़ी संख्या-2,05,16,082
- भारतीय पर्यटकों का बढ़ा प्रतिशत- 18.68
- भारतीय व विदेशी पर्यटक की बढ़ी संख्या-2,06,24,117
- भारतीय व विदेशी पर्यटकों का बढ़ा प्रतिशत -18.73