इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर
कहां होगा अंतिम संस्कार?
राहुल देव अभिनेत्री मुग्धा गोडसे के पति हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक्टर ने पोस्ट में लिखा,”हमारे भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली में शांतिपूर्वक निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी बेटी सिया देव हैं। भाई-बहन रश्मि कौशल, राहुल देव और भतीजे सिद्धांत देव तुम्हें हमेशा याद रखेंगे। शाम 5 बजे दयानंद मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनोज बाजपेयी, हंसल मेहता, राहुल भट्ट जैसी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
पंजाबी परिवार में हुआ था जन्म
मुकुल देव को आखिरी बार हिंदी फिल्म द एंड में देखा गया था। एक्टर का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। मूल रूप से उनकी जड़े जालंधर के पास एक गांव की हैं। उनके पिता हरि देव एक सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और उन्होंने उन्हें अफगान संस्कृति से परिचित कराया। वह पश्तो और फ़ारसी भाषा में पारंगत थे।