2.2kViews
1292
Shares
वाराणसी
रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के बेड़े में 58 नई मिनी बसें शामिल होंगी। इसके संचालन के लिए रूटों का भी चयन कर लिया गया है। जहां जल्द ही सड़क परिवहन सेवा शुरू हो जाएगी। इस बाबत स्थानीय प्रशासन की ओर से लखनऊ मुख्यालय को एक प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
प्रस्तावित नई बस सात मीटर लंबी और 22 सीटर होंगी। रोडवेज में अब तक 32 से 52 सीटर क्षमता की बसें चलती हैं। इसके अलावा वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित 28 सीटर क्षमता की इलेक्ट्रिक बसें भी शहर और आसपास के जिलों की सीमा तक संचालित हो रही हैं। अभी निगम के बेड़े में 22 सीटर बसें नहीं हैं। ये बसें पहली बार परिक्षेत्र में आएंगी।
सिटी बस की कमी होगी पूरी
जेएनएनयूआरएम (जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण) के अंतर्गत आवंटित बसें नजदीकी जिलों तक जाती थीं। इसकी मियाद पूरी हो चुकी है, 90 बसों को कंडम भी घोषित किया जा चुका।
लिहाजा, इसका असर पूर्व संचालित सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। नई बसों को भदोही, चंदौली, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, सकलडीहा, चकिया, नौगढ़ समेत चंदौली जिले के अन्य जगहों पर भी संचालित किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने के अनुसार बसों को चंदौली और भदोही रूटों पर चलाने की योजना है।