1720
Shares
चंदौली
पिछले दिनों जौनपुर के चंदवक थाने पर तैनात उकनी वीरमराय गांव निवासी हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह की पशु तस्करों द्वारा वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने के बाद शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने गुरु भाई पिता दीनानाथ सिंह व परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।
मंत्री ने जवान के नाम पर गांव में आने वाली सड़क, स्मृति द्वार व स्मृति उपवन बनवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिया।
उकनी वीरमराय गांव निवासी दीनानाथ सिंह के दो पुत्र राजीव रंजन सिंह व दुर्गेश कुमार सिंह और चार पुत्री है। राजीव रंजन एयरफोर्स में तैनात है। वहीं दुर्गेश सिंह जौनपुर के चंदवक थाना में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे।
बीते शनिवार को जौनपुर के चंदवक थाना अंतर्गत जांच अभियान के दौरान गो तस्करों ने गाड़ी से रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वही स्वजन में कोहराम मच गया।
मंत्री अनिल राजभर के पहुंचते ही पिता फफक कर रोने लगे। मंत्री ने परिवार व पिता को आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
बलिदान पुलिस जवान दुर्गेश सिंह की स्मृति में गांव में आने वाली सड़क, स्मृति उपवन व स्मृति द्वार बनाने का आश्वासन दिया। परिवार के इस दुख की घड़ी में हर पल साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया।
इस मौके पर कमलेश यादव, अभय प्रजापति, अशोक प्रजापति, प्रकाश राजभर, अतुल सिंह, राजेश राजभर, रवि श्रीवास्तव, निठोहर सत्यार्थी, अरूण रत्नाकर, प्यारेलाल यादव, राजीव रंजन सिंह व अमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।